समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSPolitics

निशांत के गाल पर लगा सियासी एंट्री वाला गुलाल! नीतीश कुमार की होली में JDU नेताओं को स्पष्ट आभास

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

‘हम लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनका होली पर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा हम उनके बेटे निशांत से भी मिले। निशांत ने लोगों को बधाई दी। निशांत आने वाले दिनों में जेडीयू के अंदर सक्रिय होंगे ऐसा हमें आभास भी हो रहा है।’ ये कहना है, जेडीयू के प्रदेश महासचिव कमल नोपानी का। कमल नोपानी मुख्यमंत्री आवास में आयोजित होली के कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री आवास आए थे। जैसे ही वो एक अणे मार्ग से निकलने लगे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने ये बात कह दी। फिर क्या था। अब कयासों का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। चर्चा तो यहां तक है कि होली तो महज बहाना था, निशांत को राजनीतिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है।

गाल पर सियासी गुलाल

इस बात में कितनी सच्चाई है। उस पर बाद में विचार करेंगे। एक अणे मार्ग से लौटने वाले नेताओं ने इशारों- इशारों में जो इशारा किया, वो तो यही बता रहा है कि निशांत कुमार आने वाले दिनों में जेडीयू में एंट्री ही नहीं करेंगे, बल्कि सक्रियता के साथ राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। एक अणे मार्ग पर नीतीश कुमार ने होली खेली। जेडीयू के कई वरिष्ठ नेता इस मौके पर मौजूद रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होली के दौरान ही नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जेडीयू में अनौपचारिक रूप से सियासी एंट्री हो गई है।

HOLY MISSION 20x10 2 pc copy page 0001 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

निशांत की हुई एंट्री!

एक अणे मार्ग पर पहुंचे नेताओं के साथ जिस तरह निशांत नजर आए। हाल में जिस तरह उन्होंने अपने पिता के पक्ष में बयान दिया है। इसमें कोई दो राय नहीं कि निशांत कुमार अपने पिता की सियासी विरासत को संभाल लें। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि इसमें बुरा कुछ नहीं है। बस इतना ही है कि इसके बाद नीतीश कुमार अपने विरोधियों पर वंशवाद और परिवारवाद को लेकर हमला नहीं करेंगे। नीतीश कुमार समाजवाद को जीते हैं। उन्होंने परिवारवाद को राजनीति में बढ़ावा नहीं दिया है। लेकिन स्थिति अब बदल चुकी है। यदि ऐसा होता भी है, तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं।

IMG 20240904 WA0139

जेडीयू नेताओं में चर्चा

जेडीयू के एक अन्य नेता, जो अणे मार्ग में होली खेलने पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री से अच्छी मुलाकात हुई। उन्होंने आशीर्वाद दिया। उनके बेटे से हम लोग पहली बार मिले। बधाई दी। वे अगर राजनीति में आते हैं, तो हम इस फैसले का स्वागत करेंगे। जेडीयू की एक महिला नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ उनके बेटे से मुलाकात हुई। हम लोगों ने उन्हें भविष्य के लिए बधाई दी। वे जल्द ही पार्टी की कमान संभालेंगे। सूत्र बताते हैं कि होली मिलन महज एक बहाना था। 9 साल बाद सीएम आवास पर होली का आयोजन हुआ। कई मंत्री और नेता इसमें शामिल हुए। इस दौरान निशांत कुमार का सक्रिय दिखना कई इशारे कर जाता है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

कार्यकर्ताओं से मिले निशांत

मीडिया रिपोर्ट्स बता रहे हैं कि निशांत कुमार ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से खुलकर मुलाकात की। ये पहली बार है जब निशांत कार्यकर्ताओं से मिले। कार्यकर्ता इस बात से काफी खुश हैं। कार्यकर्ताओं ने निशांत के राजनीतिक भविष्य को लेकर उनके लिए दुआ की साथ ही खुशी भी जताई। निशांत ने सभी को गुलाल लगाकर उनका स्वागत किया। इस बार पटना में नीतीश कुमार के आवास पर आयोजित हुई होली चर्चा के केंद्र में रही। फिलहाल, इस होली में जेडीयू ने एक नए पड़ाव की ओर कदम तो बढ़ा ही दिया है।

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

IMG 20250126 WA0106

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150