सोमवार, मार्च 23, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

कुख्यात शंभू पासवान को बिहार STF ने किया गिरफ्तार, कई जिलों की पुलिस कर रही ती तलाश

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार एसटीएफ लगातार कुख्यात और वांछित अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में एसटीएफ की टीम ने अंतरजिला कुख्यात शंभू पासवान को मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके उपर बिहार के अलग-अलग थानों में कुल 21 नामजद मामले दर्ज है। गिरफ्तार शंभू पासवान के उपर समस्तीपुर जिले में भी अपराधिक कांड दर्ज है।

उसके उपर कल्याणपुर थाना में 17 वर्ष पहले 33/08 कांड संख्या दर्ज किया गया था। इसमें भी वह पुलिस की नजरों में फरार चल रहा था। शंभू पासवान के गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। उसके उपर समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चम्पारण समेत अन्य जिलों में डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज है जिसमें वह फरार चल रहा था।

4e7560e6 9562 4718 9dac 7859447d9aa1 page 0001 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

बाइट :

एसटीएफ ने शंभू पासवान को मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके उपर कई जिलों के विभिन्न थानों में अपराधिक कांड दर्ज था। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना में 17 वर्ष पहले उसके उपर एक मामला दर्ज किया गया था। अन्य कांडों में उसकी संलिप्तता के बारे में जानकारी ली जा रही है।

– संजय कुमार पांडेय, एएसपी, समस्तीपुर

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250126 WA0106

IMG 20241218 WA0041

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150