समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैदी मरीज की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी रामेश्वर कुमार के रूप में की गयी है। बंदी पिछले 11 महीने से 302 के एक मामले में मंडल कारा में बंद था।
विचाराधीन बंदी मरीज के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह वह अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ा इसके बाद जेल प्रशासन के द्वारा आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सक का बताना है कि दम फूलने की शिकायत पर उसे यहां भर्ती कराया गया है। मरीज की स्थिति चिंताजनक है। मरीज का जांच कराया जा रहा है।चिकित्सक के मुताबिक वह दम्मा का मरीज है। हृदय में संक्रमण है। मरीज की स्थिति ठीक नही है।
बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…