Samastipur

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर समस्तीपुर समाहरणालय में बालिका व महिलाओं को किया गया सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाहरणालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने किया। इसके पूर्व जिलाधिकारी द्वारा महिला सशक्तिकरण से संबंधित जागरूकता रैली को समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बाल विकास परियोजना, शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली कुल 59 बालिकाओं व महिलाओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि आज के समय में महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर है एवं किसी क्षेत्र में वह पुरुषों से किसी भी तरह कम नहीं है। इसके साथ उन्होंने पुरस्कार पाने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं से अनुरोध किया कि वह अपने माध्यम से भी अन्य महिलाओं को जागरूक करें जिससे वह भी समाज के प्रत्येक क्षेत्र में काम करें तथा अपने गांव, समाज, जिला, राज्य तथा देश का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी समस्तीपुर, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी महमूद आलम सहित विभिन्न पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़े हुए पदाधिकारी व कर्मी तथा पुरस्कार पाने वाली महिलाएं बालिकाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम में 20 महिला सफाई कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

5 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

6 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

15 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

16 घंटे ago