Samastipur

होली के मद्देनजर समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF व GRP ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : होली और रमजान को देखते हुए रेलवे प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। ट्रेन में यात्रियों की भीड़भाड़ को देखते हुए रेल पुलिस के द्वारा सुरक्षा को लेकर एतियात बरते जा रहे हैं। इसी क्रम में समस्तीपुर रेल मंडल के समस्तीपुर स्टेशन पर मंडल सुरक्षा आयुक्त एस.जे.ए जानी के निर्देश पर आरपीएफ और जीआरपी के संयुक्त रूप से ट्रेन और स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान प्लेटफार्म पर यात्रियों के समान के साथ-साथ ट्रेन के बोगियों में भी जांच पड़ताल की गई। डॉग स्क्वायड की मदद से ट्रेनों और स्टेशन परिसर में गहन जांच की गई। इस दौरान समस्तीपुर स्टेशन से गुजरने वाली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस सहित होली स्पेशल ट्रेनों में डॉग स्क्वॉड के साथ के साथ जांच की गई।

हालांकि जांच के दौरान पुलिस को कोई भी आपत्तिजनक समान बरामद नही हुआ है। इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष बीपी आलोक ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए उनलोगों के द्वारा खास तैयारी की गई है। दूसरे जगहों से भी फोर्स का डेप्लॉयमेंट किया गया हैं। जीआरपी और आरपीएफ दोनों मिलकर चारों तरफ फ्लैग मार्च कर रहे हैं। स्टेशन परिसर से लेकर पार्सल गोदाम, प्लेटफार्म पर यात्रियों के सामानों की भी जांच की गई है। नशा खुरानी गिरोह सक्रिय न हो उसको लेकर चारों तरफ अभियान चलाया जा रहा हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

21 मिनट ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

1 घंटा ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

6 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago