Railway

होली के बाद उत्तर बिहार को मिलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन? दिल्ली का सफर होगा आसान, समस्तीपुर मंडल ने तेज की प्रक्रिया 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

Vande Bharat Sleeper Train: होली के बाद रेलवे उत्तर बिहार को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात दे सकता है। समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, चंपारण से देश की राजधानी दिल्ली तक का सफर आसान होगा। इसकी प्रक्रिया समस्तीपुर रेल मंडल ने तेज कर दी है। समस्तीपुर रेल मंडल जल्द वंदे भारत स्लीपर और अयोध्या के लिए एक नियमित ट्रेन का परिचालन करेगा। परिचालन की अनुमति रेलवे बोर्ड से मांगी गई है। नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन समस्तीपुर या दरभंगा स्टेशन से चलाने की संभावना है।

इस ट्रेन की अनुमति पर मुहर लगने के बाद इसका परिचालन शुरू हो सकेगा। इससे दिल्ली की दूरी वर्तमान की ट्रेनों की तुलना में आधे समय में तय होगी। मुजफ्फरपुर से महज 9 घंटे में दिल्ली पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा रेलवे सीतामढ़ी से आनंद विहार के बीच चलने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस और गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन के रूट में भी बदलाव कर सकता है।

यात्रियों की मांग को देखते हुए इन दोनों ट्रेनों के साप्ताहिक परिचालन रूट में बदलाव को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल ने बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। अभी लिच्छवी एक्सप्रेस सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर होकर आनंद विहार को जाती है। प्रस्तावित रूट के अनुसार, सीतामढ़ी, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर होकर चलाने की अनुमति मांगी गई है।

वहीं मौर्य एक्सप्रेस गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर होकर मुजफ्फरपुर आती है। इसे गोरखपुर, नरकटियागंज, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर होकर संबलपुर के बीच चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है। मालूम हो कि, इस मामले को समस्तीपुर रेलमंडल के डीआरयूसीसी सदस्य अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने उठाया था। इसके बाद समस्तीपुर मंडल ने यह पहल की है।

मुजफ्फरपुर से चलनी है अमृत भारत ट्रेन

मुजफ्फरपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन से अमृत भारत और वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन होना है। इसके मेंटनेंस के लिए वाशिंग पीट को अत्याधुनिक इलेक्ट्रिफाइड करना है। इसकी प्रक्रिया सोनपुर रेलमंडल शीघ्र शुरू करने वाला है। वाशिंग पीट को दोनों छोड़ से जोड़ दिया गया है। अब उसे इलेक्ट्रिफाइड करने की कवायद शुरू है। इलेक्ट्रिफाइड होने के बाद इन ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

9 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

9 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

11 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago