Samastipur

भगत सिंह, राजगुरु और सुखेदव के 94वें शहादत दिवस को संकल्प सभा के रूप में मनाया गया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकताओं ने शहर के मगहरदही घाट स्थित शहीदे-आजम भगत सिंह स्मारक पर एकत्रित होकर भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर आजादी के नायक भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहादत को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। जिसकी अध्यक्षता आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज तथा संचालन जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने किया। संकल्प सभा को आइसा-आरवाईए के जिला प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिला सह सचिव द्रख्शा जवी, संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार, दीपक यदुवंशी, उदय कुमार, कार्यालय सह सचिव नीतीश कुमार, गौतम सैनी, मो० तौसीफ, धीरज कुमार, प्रशांत कुमार, संजीव कुमार, मोनू कुमार मिश्रा, रौशन कुमार, हिमांशु कुमार, रणजीत कुमार आदि ने सम्बोधित करते किया।

वहीं जिले के चर्चित बुद्धिजीवी शाह जफर इमाम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शहीदे-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ने 23 वर्ष के उम्र में देश के स्वतंत्रता और सामाजिक आर्थिक बराबरी के लिए हंसते – हंसते अपनी शहादत दे दी, इन शहीदों के विचारों को आज के छात्र – युवाओं को आत्मसात कर समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

आगे आइसा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार जिस तरह से ज्ञान-विज्ञान का भगवाकरण तथा देश को बाटने कि कोशिश कर रही, ऐसे दौर में भगत सिंह के समाजवादी विचार धारा के जरिए ही उनके गलत मनसूबे को नाकाम किया जा सकता है।

सरकार निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा व सम्मानजक रोजगार उपलब्ध कराने के बजाय कॉर्पोरेट और ठेका प्रथा लाकर छात्र- युवा के भविष्य को अधर में डाल रही है। सस्ती शिक्षा और सम्मानजनक रोजगार के लिए आजादी के नायकों के विचार को आत्मसात कर छात्र- युवाओं को कैंपसों में उतरना होगा जिससे सभी को शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार का अधिकार मिल सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

15 मिनट ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

35 मिनट ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

6 घंटे ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

12 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago