Samastipur

गैस सिलेंडर फटने से मोरवा में महिला समेत तीन लोग झुलसे, दो लाख नगदी समेत अन्य सामान जलकर राख

समस्तीपुर/मोरवा :- मोरवा प्रखंड के मोरवा दक्षिणी पंचायत में आग लगने से एक महिला साहित तीन लोग झुलस गए। वहीं दो लाख नगदी सहित लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। झुलसी महिला की पहचान सुबोध कुमार चौधरी की पत्नी ममता देवी के रूप में की गई। जबकि अग्नि पीड़ितों में सुबोध कुमार चौधरी, विनोद कुमार चौधरी एवं प्रमोद कुमार चौधरी बताए गए हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबोध कुमार चौधरी के घर में लगी आग के कारण गैस सिलेंडर के विस्फोट होने से आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। गैस सिलेंडर के विस्फोट से भड़की आग के कारण सुबोध कुमार चौधरी की पत्नी ममता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश में प्रमोद कुमार चौधरी के पुत्र संतोष कुमार चौधरी भी झुलस गया। जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। इस दौरान मनोज कुमार चौधरी भी आंशिक रूप से झुलस गया।

घटना शनिवार की रात ढ़ाई बजे की है। लोगों ने बताया कि घर में सभी लोग सोये हुए थे। इस कारण से कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गैस सिलेंडर के भयानक रूप से विस्फोट करने पर चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से सुबोध कुमार चौधरी के नये घर बनाने के लिए सुरक्षित रखे दो लाख नगदी सहित खाने-पीने एवं सारी सामग्रियां जल गई।

ग्रामीणों द्वारा ताजपुर, सरायरंजन एवं समस्तीपुर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। तीनो फायर ब्रिगेड के आने के बाद ग्रामीणों की सहायता से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका। इधरआग से झुलसी महिला की गंभीर स्थिति के कारण प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे पटना रेफर किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

4 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

4 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

5 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

14 घंटे ago