Bihar

सिंघिया में विवाहिता की संदिग्ध ​स्थिति में मौ’त, परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

समस्तीपुर/सिंघिया : लिलहौल गांव में शनिवार की रात दरभंगा जिला के बिरौल पुलिस द्वारा डीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद एक विवाहिता का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान लिलहौल गांव निवासी मो. जलाल की पुत्री आफरीन बेगम (35) के रूप में हुई।

मौत की खबर मिलते ही दिल्ली में रह रहे पति और बहन रविवार को गांव पहुंचे। उन्होंने पड़ोसी चाचा पर साजिश के तहत अगवा कर हत्या करवाने का आरोप लगाया। परिजनों ने शव दफनाने से इनकार कर विरोध जताया। ग्रामीणों और बुद्धिजीवियों के समझाने के बाद दोपहर दो बजे परिजन शव दफनाने को राजी हुए। विवाहिता को कब्रिस्तान ले जाया गया।

दिल्ली से पहुंचे मृतका के पति महफुजुर रहमान, जो दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान थाना के मैंठा गोठानी गांव के निवासी हैं, ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे पत्नी आफरीन से फोन पर बात हुई थी। रात 11 बजे बिरौल पुलिस ने मोबाइल पर पत्नी की मृत अवस्था में फोटो भेजी। सूचना मिलते ही रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने शव अस्पताल में छोड़ दिया था। बिरौल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

पति महफुजुर रहमान ने बताया कि चार साल पहले 9 अप्रैल 2020 को पड़ोसी चाचा ने किसी विवाद में उनके साले गुड्डू की हत्या कर दी थी। इसके बाद आफरीन माता-पिता की देखभाल के लिए लिलहौल गांव में रहने लगी थी। वह मृत भाई के केस की पैरवी कर रही थी, जिससे उसे बार-बार जान से मारने की धमकी मिल रही थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

7 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

17 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

18 घंटे ago