Samastipur

सिंघिया में 25 दिन में 6 बाइक की चोरी, CCTV फुटेज भी आया सामने, 17 मार्च को बाइक के साथ धराए थे दो चोर

समस्तीपुर/सिंघिया :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चोर दिनदहाड़े बाजार, चौक-चौराहों से मोटरसाइकिल चुरा रहे हैं। पिछले 25 दिनों में 6 मोटरसाइकिल की चोरी हुई है।

पुलिस ने 17 मार्च को दरभंगा से दो चोरों को एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा, लेकिन इसके बाद भी चोरी की घटनाएं नहीं रुकीं। 18 मार्च को नगर पंचायत के वार्ड संख्या-10 के राघव कुमार साहू की बाइक दोपहर 12:30 बजे नगर कार्यालय से चोरी हो गई।

19 मार्च को महरा गांव से रामबली साह की मोटरसाइकिल चुराई गई। 24 मार्च को थाने से महज 200 मीटर दूर हटिया गाछी से बहदुरा निवासी शकील अहमद की अपाचे बाइक शाम 4:15 बजे चोरी हुई। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

इससे पहले 10 जनवरी को पिपरा में एक ज्वैलर्स और किराना दुकान में चोरी हुई। फरवरी में भी कई दुकानों में चोरी की वारदात हुई। 4 मार्च को कर्पूरी चौक पर एक ज्वैलर्स की दुकान में चोरी हुई। थाना प्रभारी राज किशोर राम का कहना है कि पुलिस सभी मामलों में चोरों को पकड़ने के लिए छानबीन कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago