समस्तीपुर मंडल : स्वतंत्रता सेनानी में तोड़फोड़ करने के मामले में एक उपद्रवी गिरफ्तार
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल के के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर बीते 10 फरवरी को गाड़ी संख्या 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के दरवाजे के अंदर से बंद होने के कारण उग्र होकर कुछ उपद्रवियों द्वारा ट्रेन के दरवाजों और खिड़कियों को क्षतिग्रस्त किया गया था। रेल प्रशासन द्वारा इस घटना को गंभीरता से लिया गया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने तकनीकी साक्ष्यों और स्रोतों के आधार पर जांच शुरू की, जिसके बाद एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आरपीएफ पोस्ट, दरभंगा में विभिन्न रेल अधिनियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है। अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
इधर रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेल संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करें और किसी भी समस्या की स्थिति में स्टेशन अधिकारियों या हेल्पलाइन से संपर्क करें। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। रेल प्रशासन यह भी अपील की है कि यात्रीगण हमेशा उचित टिकट लेकर ही ट्रेनों में सफर करें तथा अपनी टिकट की श्रेणी के अनुसार ही उचित श्रेणी के डब्बों में प्रवेश करें। जिससे किसी को भी परेशानी नही होगी और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सकेगा।

