Samastipur

विसर्जन के दौरान पुलिस टीम पर हुए हमले में थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी घायल, एक गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के शाजनपुर गांव के पास विसर्जन के दौरान शरारती तत्वों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस घटना में वारिसनगर के थाना अध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए, जिनका इलाज वारिसनगर के PHC में कराया गया है। इस दौरान पुलिस ने साजनपुर गांव निवासी एक युवक नीरज सहनी को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद इलाके में पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है।

जख्मी पुलिसकर्मियों में थानाध्यक्ष निरंजन कुमार, ASI अफरोज आलम और सिपाही शिवम कुमार घायल हो गए। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि वो विसर्जन के दौरान इलाके में गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान साजनपुर के पास पुलिस को देखते ही एक युवक नशे की हालत में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगा। पुलिस ने गाड़ी रोककर उसे पकड़ लिया और गाड़ी में बैठाने लगी। तभी भीड़ जुट गई और युवक को छुड़ाने का प्रयास करने लगी।

इसी दौरान पकड़े गए युवक ने थानाध्यक्ष की कमर से पिस्टल छीनने का प्रयास किया। तभी पीछे से पुलिस की दूसरी गाड़ी को आते देख लोग भागने लगे और पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष निरंजन कुमार, ASI अफरोज आलम और सिपाही शिवम कुमार घायल हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार युवक का PHC में मेडिकल टेस्ट कराया, जहां उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

42 मिनट ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

3 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

3 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

4 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

7 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

11 घंटे ago