समस्तीपुर/वारिसनगर :- वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत समतलपुर गांव निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र मंटुन कुमार का चयन बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के रूप में हुआ है। मंटुन की सफलता पर उसके परिजनों व ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। मंटुन के पिता पेशे से किसान हैं। उसने मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई शहर के ही आरएसबी इंटर स्कूल काशीपुर से, वहीं वर्ष 2020 में बिहार कृषि विश्वविद्यालय से B.Sc.(Hons) कृषि की पढ़ाई की।
उसके बाद वर्ष 2022 में इंदिरा गांधी कृषि विश्विद्यालय रायपुर से M.Sc.(कृषि) प्लांट पैथोलॉजी विषय से उत्तीर्ण किया। इसके बाद अब बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के रूप में चयनित हुआ। मंटुन ने अपनी सफलता के श्रेय अपने परिवार, शिक्षक के साथ-साथ डॉ. प्रदीप प्रांजल को दिया है, जिन्होंने शुरुआत के दिनों से ही उसे मार्गदर्शन एवं प्रेरित किया।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को सोशल मीडिया के जरिए चुनौती…
बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…
आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के एक युवक की बेगूसराय स्थित अपने ससुराल में हत्या करने वाली…
बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…