Samastipur

विभूतिपुर: मारपीट व धमकी के खिलाफ SC/ST थाने में लगाई गुहार, विधायक ने सुरक्षा मुहैया कराने कि मांग की

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकहबीब वार्ड संख्या 12 में महादलित के साथ मारपीट मामले को लेकर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति थाना समस्तीपुर में एक लिखित शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। घटना में जख्मी हुई गांव के हीं सुरेन्द्र राम की पुत्री खुशी कुमारी ने कहा है कि 14 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे जीविका समूह का रजिस्टर देने के बहाने गांव के हीं संतोष मिश्र की पत्नी सविता देवी अपने घर पर बुलाई।

उसने अपनी भाभी के कहने पर उसके घर रजिस्टर लेकर पहुंची कि अचानक से रविन्द्र मिश्र के पुत्र लालबाबू मिश्र, इसकी पत्नी पिंकी देवी, पुत्र सोनू कुमार, राम सागर मिश्र के पुत्र भूषण मिश्र और अन्य अज्ञात ने मिलकर उसे नजायज रूप से बंदी बना लिया। गलत हरकत व जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट करने लगा। धमकी देकर कहा कि तुम पढ़ोगे, लिखोगे और नौकरी करोगे तो पैर तोड़ देंगे या जान से मार देंगे। इस बात का विरोध करने पर आरोपितों ने उसके गले में रस्सी लगा कर अपने घर में ले जाने लगा।

उसके चिखने-चिल्लाने पर बहन रागनी कुमारी, चेचेरा भाई गुंजन कुमार और चेचेरा चाचा संतोष कुमार बचाने पास पहुंचे तो इन लोगो को भी आरोपितों ने घेराबंदी बना कर लोहे के रड से पिंकी देवी, सोनू कुमार और ज्योति कुमारी मिलकर बेरहमी पूर्वक पिटने लगा। पीड़ित ने जान बचाने हेतु काफी प्रयास किया तो ज्योति कुमारी और सुबोध कुमार की पत्नी उसके गर्दन में नारियल का रस्सी फंसाकर खींचने लगे। आरोपितों ने गाली-गलौच कर और मन बढ़ जाने की बातें बोलकर बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया। पूरे शरीर से खून बहने लगा।

हत्या हो जाने का हल्ला सुनकर मोहल्ले के लोग जुटे और लहू-लुहान अवस्था में उठाकर विभूतिपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर जख्मी लोगों का उपचार हुआ। चिकित्सकों ने बेहतर उपचार वास्ते जख्मी खुशी कुमारी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां वह जीवन और मौत से जूझ रही है। कहा है कि 13 फरवरी को उसके मोहल्ले के लोगों ने रविदास जयंती पर गांव से झांकी यात्रा निकाल मूर्ती विर्सजन किया था। जिसके आक्रोश में जातीय रंजीश में आकर आरोपितों ने अनुसूचित जाति के साथ जघन्य अपराध किया है। अब, आरोपित धमकी दे रहा है कि केस/मुकदमा किया तो पूरे मोहल्ले में आग लगा कर सबको जला देगें।

पीड़ित परिवार से मिले माकपा विधायक, सुरक्षा मुहैया कराने की मांग :

विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकहबीब वार्ड संख्या-12 में महादलित के साथ मारपीट कर जख्मी कर देने और धमकी दिए जाने को लेकर स्थानीय माकपा विधायक अजय कुमार रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। माकपा नेता शशिकांत के के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों और समर्थकों के बीच विधायक ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। तत्पश्चात उन्होंने जानकारी साझा करते हुए बताया कि यहां पर महादलित के साथ ऊंची जाति के दबंगों ने उस वक्त हमला कर दिया जब वो संत शिरोमणि रविदास जयंती के बाद 13 फरवरी को शोभा यात्रा गाजा-बाजा बजाते हुए ऊंची जाति के टोली से होकर गुजर रहे थे।

टोली में पहले तो जबरदस्ती बाजा को बंद कर करा शोभा यात्रा को वापस लौटा दिया। फिर दूसरे दिन जीविका का कागजात लाने गया तो एक दिन पहले बाजा क्यों बजाया बोल कर लाल बाबू मिश्रा व सोनू मिश्रा अपने 5-6 सहयोगियों के साथ मिलकर पिटाई कर दिया। हल्ला सुन कर महिला बच्चे देखने को आगे बढ़ा तो पुनः खुशी कुमारी को लोहे के रॉड से पिटाई कर जख्मी कर दिया। विधायक ने बताया कि यह एक दलित उत्पीड़न की जघन्य घटना है। इसके सभी अपराधियों के खिलाफ पुलिस अविलंब कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करे। उन्होंने महादलितों परिवार को पूरी सुरक्षा देने की मांग सरकार से की है।

Avinash Roy

Recent Posts

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

6 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

7 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

12 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

20 घंटे ago