Samastipur

विभूतिपुर में सड़क हादसे में होटल मैनेजर की मौ’त, तेज रफ्तार पिकअप ने मारी ठोकर, चालक फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर में एक सड़क हादसे में वार्ड पंच सह होटल मैनेजर की मौत हो गई। मृतक की पहचान भरपुरा वार्ड संख्या-8 निवासी कमलेश कापर के रूप में हुई है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया में हुई, जहां कमलेश अपनी बाइक से रोसड़ा स्थित होटल जा रहे थे। इसी दौरान रोसड़ा की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक घटना के बाद वाहन लेकर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। विभूतिपुर पुलिस ने घायल कमलेश को सदर अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी रीता देवी, जो आंगनवाड़ी सहायिका हैं, तीन बेटियां और दो बेटे हैं। इधर विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं फरार पिकअप चालक की तलाश कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

58 मिनट ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

3 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

8 घंटे ago