समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत प्रतीक्षा सूची में छूटे हुए योग्य लाभुकों का सर्वेक्षण करते हुए आवास प्लस ऐप पर शामिल करने का काम एकदम गाइडलाइन के मुताबिक होनी चाहिए। ग्रामीण आवास सहायकों द्वारा जरुरतमंदों को प्राथमिकता नहीं देकर क्षेत्र में रुपए उगाही करते हुए अगर, संपन्न लोगों का नाम सूची में शामिल करने का प्रयास हुआ तो ये कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गरीब-गुरबों की गलाघोंटी करने वालों के खिलाफ सख्त कर्रवाई की जाएगी। जिसके लिए जिलाधिकारी से बात हुई है। उन्होंने डीडीसी को पैनी नजर बनाए रखने और गड़बड़ी करने वालों पर त्वरित कार्रवाई करने के आदेश भी दिए हैं। उक्त बातें शनिवार को स्थानीय माकपा विधायक अजय कुमार ने प्रखंड पंचायत समिति भवन के सभागार में बीडीओ, सीओ और अन्य कर्मियों के साथ बैठक लेते हुए कही।
उन्होंने आवास योजना में नाम जोड़ने और मनरेगा जॉब कार्ड बनाने के नाम पर गरीबों का शोषण अविलंब बंद करने की हिदायत दी। कहा कि सभी कर्मी अपनी जिम्मेवारी और नौकरी को देखें। मेरी कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। अगर, जरुरत पड़ी को विभूतिपुर की जनता के बीच घूसखोरों को सबक सिखाया जाएगा। बीडीओ से कहा कि अपने कार्यकाल को स्वर्णिम बनाकर विभूतिपुर से जाएं। ताकि, आने वाले दिनों में यहां की जनता आपका नाम श्रद्धा और सम्मान पूर्वक ले सकें।
विधायक ने सुरौली और महथी के रैयत से कतिपय लोगों द्वारा वसूली कर राजस्व कर्मचारी को पहुंचाने के सवाल पर जमकर क्लास लगाई। कहा कि सरकारी प्रविधानों के अधीन रहकर आम जनता का काम निश्शुल्क होनी चाहिए। इसके लिए वे विधायक बनने के पहले से कोशिश करते रहे हैं। बैठक के दौरान अधिकारियों व कर्मियों ने अपनी जिम्मेवारी और सरकारी गाइडलाइन के मुताबिक कार्य कर शिकायत का मौका नहीं देने का विश्वास दिलाया।
इस पर विधायक ने कि अगर, साक्ष्य के शिकायत मिलते हैं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों द्वारा निश्चय हीं कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रमोहन पासवान, अंचलाधिकारी रंधीर रमण, आवास सहायक अमरजीत शर्मा, राजस्व कर्मचारी विद्युत कुमार, विकास मित्र ललिता कुमारी, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…
Nitin Nabin का विधायक पद से इस्तीफा फिलहाल टल गया है। रविवार सुबह इस्तीफा देने…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…
एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…