समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत यूनियन बैंक आफ इंडिया के सिंघियाघाट शाखा में मंगलवार को 1 लाख 73 हजार रुपए जमा कराने गए एक ग्राहक के झोला से रुपए चुराने का प्रयास करने वाले उचक्के को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर मोहनपुर बोरिया निवासी सुनील कुमार महतो के पुत्र रिंकेश कुमार ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत भी की है।
आवेदन में उन्होंने कहा है कि बैंक शाखा में भीड़ का फायदा उठाकर उसके झोला में ब्लेड मारकर रुपए चुराने की कोशिश कर रहे युवक को पकड़ा गया है। उसने अपना पता बेगुसराय जिला अंतर्गत फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी सोगराहा गांव निवासी दिलीप तिवारी का पुत्र अमित तिवारी बताया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…
समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…