Samastipur

घटना के दो महीने बाद भी मुक्तापुर डबल म’र्डर मामले का नहीं हो सका खुलासा, अब तक पुलिस की उपलब्धि ‘शून्य’

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्तापुर गांव में करीब दो माह पूर्व हुये डबल मर्डर का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। 21 दिसंबर को प्रॉपर्टी डीलर विजय गुप्ता एवं दिव्यांग ई-रिक्शा चालक गणेशी साहनी की बाइक सवार बदमाशों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना की करीब 58 दिन बाद भी पुलिस अंधेरे में ही तीर मार रही है। खुलासा नहीं होने से आम लोगों के बीच इसकी चर्चा होनी शुरू हो गई है।

सूत्रों का बताना है कि पुलिस संदिग्ध बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी कर रही है। ज्ञात हो कि 21 दिसंबर की दोपहर समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बजार निवासी विजय गुप्ता अपने साथी सुधीर मदान के साथ गणेशी साहनी के ई रिक्शा पर बैठकर मुक्तापुर में जमीन देखने गए थे और जमीन देखकर लौटने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर विजय गुप्ता एवं ई-रिक्शा चालक को गोली मार दिया था। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

वहीं इस मामले को लेकर मृतक विजय गुप्ता के पुत्र आयुष कुमार के द्वारा थाना में आवेदन देकर 3 अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराया गया था। सदर-2  डीएसपी विजय महतो ने बताया कि इस मामले में पुलिस विभिन्न पहलुओं पर छानबीन करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। जल्द ही डबल मर्डर हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा। बता दें कि इस हत्याकांड मामले में तीन अपराधी भी सीसीटीवी में कैद हुए थे। उसकी भी पहचान पुलिस के द्वारा अब तक नहीं की जा सकी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठाया है।

Avinash Roy

Recent Posts

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

2 मिनट ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

25 मिनट ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

1 घंटा ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

8 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

15 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

22 घंटे ago