Samastipur

उजियारपुर के प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी को हटाने की हुई अनुशंसा, अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत की प्रक्रिया है धीमी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी रंजीत कुमार को हटाने की अनुसंसा बीडीओ ने किया है। कार्रवाई करने की बात बताते हुए बीडीओ डॉ. अमित कुमार ने कहा कि प्रखंड सांखिकी पदाधिकारी पर मनमानी करने से आमजनों को हो रही परेशानी को लेकर हटाने की अनुशंसा की गई है।

बीडीओ ने इस संबंध में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को पत्र लिख कर कहा है कि सांख्यिकी पदाधिकारी अनाधिकृत रूप से प्रखंड कार्यालय से अनुपस्थित रहते हैं। जिसके कारण जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत की प्रक्रिया काफी धीमी पड़ी है। लोगों को कई बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता है।

बीडीओ ने इनके लापरवाही व कतिथ तौर भरष्टाचार की शिकायत से प्रखंड कार्यालय पर कभी भी विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने कहा कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोग प्रतिदिन आरटीपीएस काउंटर पर आते रहते हैं।

जब उन्हें बताया जाता है कि अभी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी का हस्ताक्षर नहीं हुआ है तो लोग निराश होकर लौट जाते हैं। एक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक-एक माह तक लोगों को बेवजह दौड़ाया जाता है। जिसकी शिकायत का सामना बीडीओ को करना पड़ता है। कई जन प्रतिनिधि भी हमेशा इनकी शिकायत लेकर पहुच रहे थे। इसी कारण बीडीओ ने उनके हटाने की अनुशंसा की है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago