Samastipur

अगलगी की घटना के शिकार परिवार तक राजू सहनी ने पहुंचायी राहत सामग्री

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चैता उत्तरी गांव में बीते दिनों अगलगी की घटना के शिकार हुए परिवारों के बीच जिले के चर्चित समाजसेवी राजू सहनी के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने जाकर बुधवार को मुलाकात किया तथा उनका हालचाल जाना। इस दौरान समाजसेवी राजू सहनी के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अग्निपीड़ित सभी चार परिवारों के बीच, प्रति परिवार दो बैग चावल, दस किलो मसुर दाल, पांच किलो नमक, पांच लीटर सरसों तेल, दो किलो मसाला, सत्तू, चुड़ा, गुड़, कंबल, साड़ी, धोती, दस पीस का खाना बनाने वाला बर्तन सेट, जिसमें बड़ा व छोटा टोकना, दो थाली, दो गिलास, कलछुल, रोटी बनाने वाली तबा, कड़ाही समेत अन्य सामान भी शामिल था आदि का वितरण किया।

इस दौरान समाजसेवी राजू सहनी ने फोन के माध्यम से पीड़ित परिवारों से बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि, उन्हें न्यूज के माध्यम से जानकारी मिली कि, उजियारपुर प्रखंड के चैता उत्तरी गांव के वार्ड 04 में, 30 जनवरी की देर रात को चार भाईयों के परिवार के घरों में आग लग गयी है जिसमें घर का सारा सामान, कपड़ा, बर्तन, अनाज आदि जलकर राख हो गया है।

जिसके बाद उन्होंने अपने साथियों को खाने पीने का सामान, बर्तन, कपड़ा, कंबल आदि के साथ पिड़ित परिवार से मिलने के लिए भेजा था। जहां सारा सामान अग्निपीड़ित परिवारों में शामिल, अर्जून दास, अरूण दास, धर्मेंद्र दास व राजकुमार दास व उनके परिजनों सहित सैकड़ों ग्रामीणों के बीच में वितरण कर दिया गया है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, वह हमेशा से मानव सेवा के लिए सदैव तत्पर रहे हैं, और आगे भी वह मानव सेवा करते ही रहेंगे। अभी तत्काल जो उनसे संभव हो पाया है पीड़ित परिवार को उपलब्ध करा दिया गया है, आने वाले दिनों में भी वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहेंगे।

अचानक राजू सहनी के द्वारा उपलब्ध कराए गए खाने पीने का सामान, कपड़ा व बर्तन आपको पाकर अग्निपीड़ितों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान सभी अग्निपीड़ित महिलाएं व स्थानीय ग्रामीण समाजसेवी राजू सहनी को आशीर्वाद देते नजर आए। आपको बता दें कि राजू सहनी के द्वारा मानवहित के लिए किया गया यह कोई पहला काम नही है। इससे पहले भी वह करीब 10 वर्षों से निर्धन, असहाय, गरीब, विधवा दिव्यांग लोगों के लिए काम करते रहे हैं। इनके द्वारा प्रत्येक वर्ष 50 हजार से भी अधिक निर्धन व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाता रहा है।

वहीं विगत दिनों कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर में बदमाशों के द्वारा ई रिक्शा चालक गणेश सहनी की हुई हत्या के बाद उनके दिव्यांग पत्नी व मां से मुलाकात कर उन्हें करीब 30 हजार रूपए का राशन व नकद राशि भी उपलब्ध कराया था, साथ ही समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के लगुनियां रघुकंठ गांव निवासी, स्वर्गीय ज्ञानरंजन कुमार कुशवाहा के परिजनों से भी मुलाकात कर करीब 30 हजार का राशन किरासन व कपड़े उपलब्ध कराया था।

वहीं उजियारपुर प्रखंड के करीब आधा दर्जन पंचायतों के करीब दर्जनों छठ घाट पर निजि कोष से छठ व्रतियों के लिए पूजा पंडाल, साउंड, छठ घाट का रंग-रोगन, करीब 30 किलोमीटर में रौशनी की व्यवस्था भी विगत 5 वर्षों से करते आ रहे हैं, साथ ही विगत 05 वर्षों से भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित प्रखंड मुख्यालय उजियारपुर में भी हजारों लोगों के बीच कंबल का वितरण करते आ रहे हैं।

इस दौरान मौके पर भगवानपुर कमला पंचायत के सरपंच पति जयराम सहनी, श्रीराम सहनी, रामश्रेष्ठ सहनी, सुजित कुमार, चन्दन सहनी, चंद्रकांत सिंह, राजेश कुमार सिंह, ललित कुमार सिंह, वरुण कुमार राय, सियाराम राय, रंजीत प्रसाद, सुखलाल सहनी, नकुल सहनी मदन सहनी, बटोरन सहनी सहित दर्जनों की संख्या समाजसेवी राजू सहनी के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

20 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

22 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

23 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

2 दिन ago