Samastipur

उजियारपुर बाजार में मोबाइल दुकान का दरवाजा तोड़कर 60 हजार रूपए के सामान की चोरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर बाजार में गुरुवार की देर रात एक मोबाइल दुकान से चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। दुकान के मालिक विश्वदीप चौधरी ने शुक्रवार सुबह दुकान पहुंचने पर दरवाजा टूटा हुआ पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, विश्वदीप चौधरी गुरुवार को पटना से मोबाइल एसेसरीज की खरीदारी करके देर शाम उजियारपुर लौटे थे। सामान को दुकान में रखकर दरवाजा बंद कर घर चले गए थे।

इस बीच चोरों ने रात में दुकान का दरवाजा तोड़कर लगभग 60 हजार रुपए की कीमत के नए और पुराने मोबाइल फोन तथा एसेसरीज की चोरी कर ली। इसको लेकर उजियारपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि बंद गुमटी के पास स्थित मोबाइल दुकान से चोरी की सूचना मिली है। हालांकि, पीड़ित दुकानदार की ओर से अभी तक औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलते ही विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

56 मिनट ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

2 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

12 घंटे ago