Samastipur

गुजरात विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘प्रयास’ कॉन्फ्रेंस में समस्तीपुर की सामाजिक संस्था ‘द उम्मीद’ को किया गया सम्मानित 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : गुजरात विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘प्रयास’ कॉन्फ्रेंस में बिहार के सबसे कम उम्र के युवा द्वारा संचालित सामाजिक संस्थान ‘द उम्मीद’ को सम्मानित किया गया। बिहार के सबसे कम उम्र के युवा द्वारा संचालित सामाजिक संस्था जो कि समस्तीपुर जिले के राष्ट्रीय सेवा योजना और पूर्ववर्ती एनसीसी कैडेट द्वारा नेतृत्व में संचालित की जाती है।

आर्यावर्त ‘द लाइफ सेवर्सस’ संस्था द्वारा गुजरात विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर ‘प्रयास’ कॉन्फ्रेंस उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए एशिया की सबसे बड़ी सिविल हॉस्पिटल की अहमदाबाद ब्लड बैंक की एचओडी डॉ. निधि भटनागर के द्वारा ‘द उम्मीद’ के संस्थापक अध्यक्ष अमरजीत कुमार को सम्मानित किया गया।

पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर 100 से अधिक गैर सरकारी संस्थाओं को एक मंच पर रक्तदान के प्रति जागरूकता और थैलेसीमिया कैसे रोके विषय पर नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्तर रक्तदान के क्षेत्र में आने वाले कठिनाइयां पर एक पैनल का गठन किया गया था। जिसका नेतृत्व डॉ. कार्तिक शाह, निदेशक जीएससीबीटी, गुजरात, डॉ. निधि भटनागर के द्वारा किया गया। जिस पैनल का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के क्षेत्र में आने वाले परेशानियों को सरकार के समक्ष प्रस्तुत करें। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्यावर्त ‘द लाइफ सेवर्सस’ संस्था के अध्यक्ष गौरांग मिश्रा ने बताया कि भारत के प्रत्येक राज्य से एक-एक संस्था को  हमारे टीम के सिलेक्शन कमेटी के द्वारा चयन किया गया। पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह की कार्यक्रम में इतनी भागीदारी युवाओं की हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

7 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

9 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

9 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

18 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

19 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

21 घंटे ago