Samastipur

समस्तीपुर में अजीबो-गरीब मामला; पिता पर 10 वर्षीय पुत्र के अपहरण की प्राथमिकी, मां ने लगाये आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर के मथुरापुर चांदचौर गांव से एक अजीबो-गरीब मामला प्रकाश में आया है। जहां पत्नी ने अपने ही पति पर पुत्र का अपहरण कर लेने का आरोप लगाया है। इस सम्बंध में अपहृत पुत्र की मां किरण कुमारी के आवेदन पर उजियारपुर थाना ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।

दर्ज एफआईआर में मायके मथुरापुर चांदचौर में रह रही किरण कुमारी ने अपने ही पति वैशाली जिला स्थित महनार रोड के पहाड़पुर निवासी अजय कुमार साह पर आरोप लगाई है कि उसके पति ने विगत 20 फरवरी को उनकी 10 बर्षीय पुत्र किशु राज को ट्यूशन पढ़ने जाने के दौरान अपहरण कर लिया है।

इतना ही नहीं आवेदिका ने पति पर इससे 4 वर्ष पूर्व प्रथम पुत्र 12 बर्षीय वृतराज का भी इसी तरह पति द्वारा कहीं छुपा दिया गया था। जिसके बाद सामाजिक दवाव पर उसे वापस सौंप दिया। आवेदिका ने पति के इस कृत से मानसिक रूप से परेशान रहने की बात बताते हुए पुलिस से जल्द पुत्र को बरामद कर लेने की गुहार लगाई है।

इधर मामले में उजियारपुर एसएचओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर बच्चे का खोजबीन के लिए घटना स्थल के समीप सीसी फुटेज को खंगाला जाने के साथ आरोपी पति के घर पर छापेमारी की गई है। उन्होंने बताया कि घटना के मूल में पति पत्नी के बीच पिछले 8 बर्ष से जारी विवाद है। उन्होंने कहा विवाद के बाद से पत्नी किरण कुमारी मायके मथुरापुर चांदचौर में रहती है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 घंटा ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

9 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

10 घंटे ago