Samastipur

तीनों मासूम की ह’त्या से पहले पति-पत्नी के बीच पैसों को लेकर जमकर हुआ था विवाद, गांव में हो रही तरह-तरह की चर्चा 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/चकमेहसी :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीनगर गांव में मृतक तीनों सहोदर भाई बहन के माता-पिता में आपसी मनमुटाव चल रहा था। लोगो की माने तो चंदन ने बीते दिनों अपना पुराना ऑटो बेचा था। ऑटो बिकने से मिली राशि से पत्नी अपने मायका में पिता को कुछ राशि देकर आर्थिक मदद करना चाहती थी। लेकिन चंदन ने शनिवार को फिर से नया ऑटो खरीद कर घर लाया था। स्थानीय लोगो ने दबी जुबान बताया की घर लौटने पर शनिवार की शाम पति पत्नी में जमकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों सोने चले गए। इसी बीच देर रात तीनों बच्चा के गायब होने की बात कह महिला ने शोर मचाया। जिसके बाद रात से ही पुलिस छानबीन में जुट गई थी।

चंदन ने अंतरजातीय विवाह कर सीमा को बनाया था अपनी दुल्हन

चंदन की सीमा देवी से दूसरी शादी थी। लोगो के अनुसार चंदन की पहली पत्नी उसे छोर कर चली गई। जिससे कोई बच्चे नहीं था। बाद में चंदन ने वारिसनगर के चंदौली के सीमा देवी से अंतरजातीय विवाह किया था। जिससे तीन बच्चे थे। बताया गया है की चंदन भी अक्सर नशा का सेवन करने का शिकार था।

गांव में पसरा सन्नाटा, चंदन की बहन का रो-रोकर बुरा हाल

मालीनगर में एक ही परिवार के तीन बच्चो के गायब होने व उसके बाद शव बरामद होने की सूचना से क्षेत्र के लोगो में तरह तरह की चर्चा होते रही। घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। घटना के बाद अपने ससुराल से पहुंची चंदन की बहन मालती का रो रोकर बुरा हाल था।

बच्चों के शव निकालने में मदद करने पर युवक को किया पुरस्कृत

मालीनगर में तीनों बच्चे के शव को कुआं से निकालने में मालीनगर के चंदन कुमार पासवान ने पुलिस की मदद की। चंदन के साहसिक प्रयास कर तीनो बच्चे के शव को बारी बारी से बाहर निकाला। पुलिस की मदद करने के लिए युवक को थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने 2100 नगद राशि देकर पुरस्कृत किया है।

घटनास्थल पर पहुंचे SP ने क्या कुछ कहा देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

4 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

5 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

5 घंटे ago