समस्तीपुर : 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में कोठिया पंचायत के निवासी विजय साह, उनकी पत्नी कृष्णा देवी और 15 वर्षीय भांजी सुरूची कुमारी की दबकर मौत हो गई। यह घटना पूरे परिवार और इलाके के लिए एक गहरी शोक की लहर लेकर आई। इस हादसे के बाद समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की।
इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए डॉ. सिंह ने कहा यह एक अत्यंत दुःखद और दर्दनाक घटना है। मैं उनके परिवार को हर संभव मदद देने का प्रयास करूंगा ताकि वह इस कठिन समय से उबर सके। इस दुखद समय में कोठिया पंचायत के मुखिया धर्वेंद्र चौरसिया, सरपंच राज नारायण साह, सिंघेश्वर दास, बालकृष्ण साह, अरुण सिंह, रमेश कुमार, अमरेश कुमार, राधेश्याम, शशि भूषण निषाद, प्रशांत कुमार, अजय कुमार, महंत अमित गोस्वामी, विकास कुमार और शुभम कुमार भी उपस्थित थे।
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…
बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…