Samastipur

समस्तीपुर मंडल में चलाया गया विशेष टिकट चेकिंग अभियान, बेटिकट यात्रियों से 17 लाख 82 हजार रुपये के राजस्व की वसूली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल में मंगलवार को सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 2 हजार 521 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया, जिससे रेलवे को 17 लाख 82 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इस दौरान दरभंगा स्टेशन पर विशेष किलाबंदी अभियान भी चलाया गया, जिसके तहत स्टेशन के सभी प्रवेश द्वारों पर टिकट जांच कर्मियों एवं आरपीएफ जवानों को तैनात किया गया।

इस कड़े जांच अभियान के दौरान 701 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनसे 5 लाख 91 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा, आरक्षित कोचों में बिना आरक्षण यात्रा कर रहे यात्रियों को सामान्य श्रेणी के कोचों में स्थानांतरित किया गया। इस अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए आरपीएफ जवानों के साथ-साथ दरभंगा सहित पूरे समस्तीपुर मंडल में 198 टीटीई को तैनात किया गया, जिन्होंने टिकट जांच एवं यात्रियों को उचित मार्गदर्शन देने का कार्य किया गया।

रेलवे लगातार इस तरह के जांच अभियानों को जारी रखेगा ताकि बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाई जा सके और उचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सके। समस्तीपुर रेल मंडल के द्वारा यात्रियों से आग्रह किया गया कि वे अपनी यात्रा के लिए सही टिकट लेकर ही स्टेशन एवं गाड़ियों में प्रवेश करें।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

3 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

5 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

16 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

17 घंटे ago