Samastipur

समस्तीपुर में रविवार को बिना किसी पूर्व सूचना के मेंटनेंस कार्य के लिए करीब 6 घंटे बंद रही बिजली, लोग रहे परेशान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : मोहनपुर पावर ग्रिड में रविवार को विद्युत संचरण लाइन का मेंटेनेंस कार्य किया गया। लेकिन इसकी पूर्व सूचना नियमानुसार उपभोक्ताओं को नहीं दी गई। सुबह 10:40 से शाम 4:05 मिनट तक बिजली बंद रहने से लोग परेशान हुए। उपभोक्ताओं ने कहा कि बिना सूचना के मेंटेनेंस कार्य किया गया। इस वजह से बिजली संबंधी काम प्रभावित हुए। ग्रिड जेई अजय कुमार ने बताया कि 33 केवी से जुड़े विद्युत संचरण लाइन में वार्षिक शीतकालीन मेंटेनेंस के कारण 33 केवी सिरसिया, खानपुर, मथुरापुर, मोहनपुर, रेलवे एवं लगुनियां पीएसएस की विद्युत आपूर्ति को सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से बंद किया गया था।

सुबह 10:40 से शाम 4:05 मिनट तक बिजली सप्लाई रही प्रभावित :

इस दौरान उपभोक्ता बिजली कंपनी के अधिकारियों को फोन कर आपूर्ति बहाल करने की मांग करते रहे, लेकिन अधिकारी जल्द बिजली बहाल कराने का आश्वासन देते रहे। करीब शाम चार बजे बिजली सप्लाई दी गयी तो लोगों ने राहत की सांस ली। शहरवासियों का बताना है कि बिजली बंद करने से पहले सूचना जारी कर आम लोगों अवगत कराया जाना है, लेकिन यहां बिजली कंपनी के अधिकारियों की मेंटेनेंस के नाम पर मनमानी नजर आ रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

5 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

6 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

7 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

15 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

16 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

18 घंटे ago