समस्तीपुर : महाकुंभ में स्नान को लेकर ट्रेनों में भीड़ जुट रही है। समस्तीपुर में रविवार रात स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन में श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ जुटी की लोग ट्रेन की बोगी के गेट पर तो सामान्य बोगी में पायदान पकड़ कर लटके हुए थे। यह देखकर RPF द्वारा मायकिंग कर सभी यात्रियों को बोगी के अंदर कराया गया वहीं कुछ यात्रियों को ऐसी स्थिति में यात्रा न करने की सलाह दी गई। यात्रियों से दूसरी ट्रेन पकड़ने की बात कही गई।
RPF इंस्पेक्टर बीपी वर्मा के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम ने मायकिंग कर ऐसे सभी यात्रियों को आह्वान किया कि इस तरह से यात्रा जानलेवा हो सकता है आपकी जान भी जा सकती है। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस इलाहाबाद रूट होकर जाती है जिस कारण इस ट्रेन में महाकुंभ स्नान जाने वाले यात्रियों की अधिक भीड़ जुट रही है रात इस ट्रेन को दरभंगा से समस्तीपुर के बीच कई जगहों पर चेन पुलिंग भी किया गया जिस कारण ट्रेन काफी विलंब से समस्तीपुर पहुंची।
समस्तीपुर ट्रेन के पहुंचने पर यात्रियों की अत्यधिक भीड़ जुट गई। स्लीपर, एसी बोगी के साथ ही जनरल कोच में भी लोग भेड़ बकरियों की तरह ठुस गए। यह देखकर आरपीएफ के पदाधिकारी ने मायकिंग कर ऐसे यात्रियों को बोगी के अंदर जाने की सलाह दी। वहीं अंदर नहीं जा पा रहे यात्रियों को दूसरी ट्रेन से यात्रा करने की बात कही।
बाइट :
समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि महाकुंभ को लेकर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है। रेगुलर ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालु स्पेशल ट्रेनों का भी उपयोग करें तो भीड़ से बच सकेंगे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…