समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के कर्पूरी बस स्टैंड के पास से गायब हुई एक नाबालिग किशोरी के अपहरण की आशंका को लेकर उसकी मां बीते 10 दिनों से पुलिस थाने के चक्कर काट रही है। लेकिन पुलिस के द्वारा उसे कभी मुफस्सिल थाना तो कभी नगर थाना जाने का सुझाव दिया जा रहा था। लेकिन इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव को अविलंब प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।
एसपी ने बताया की मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। नगर थानाध्यक्ष को अविलंब प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू करने का निर्देश दिया है। बता दें कि बीते 15 फरवरी की शाम नगर थाना क्षेत्र के कर्पूरी बस पड़ाव से 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित अपने घर जाने को निकली थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंची। इसको लेकर उसकी मां ने नगर थाने में आवेदन देकर कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी के लालबाबू साह के पुत्र अंकित कुमार को आरोपित किया था।
इस बीच महिला को कभी मुफस्सिल थाना तो कभी नगर थाना जाने की सलाह दी जा रही थी। इस कारण 10 दिनों से महिला न्याय के लिये दर-दर भटक रही थी। बता दें कि पीड़िता की मां बस स्टैंड के पास ही एक दुकान चलाती है। दिए आवेदन में उसनें बताया है कि पुत्री के लापता होने के बाद रात भर उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में पता चला कि शंभूपट्टी का अंकित कुमार (22 वर्ष) ने उनकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया है। उसने अपनी पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना घटित किए जाने की आशंका जाहिर की है।
मीडिया के माध्यम से ही जानकारी प्राप्त हुई है। नाबालिग के गायब होने का मामला संवेदनशील है। नगर थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई करने का निर्देश दिया गया है।
– अशोक कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…
समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…
बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…