Samastipur

जनता दरबार में जिस थानाध्यक्ष के खिलाफ लगातार मिलेगी शिकायत उसपर की जाएगी कारवाई, SP के रडार पर कई थानाध्यक्ष !

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए समस्तीपुर पुलिस तत्परता से काम कर रही है। इसको लेकर पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यालय के निर्देशानुसार अब जनता दरबार केवल शुक्रवार को ही नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यदिवस पर आयोजित किया जा रहा है। इससे आम लोगों को अपनी शिकायतों और समस्याओं के संबंध में एसपी को अवगत कराने का अधिक अवसर मिल रहा है। सभी प्राप्त शिकायतों का विधिसम्मत समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, इससे आम लोगों को न्याय मिलने में तेजी आने की संभावना है।

एसपी अशोक मिश्रा ने जिले वासियों से अपनी समस्याओं के संबंध में अपने स्थानीय पुलिस थाना में संपर्क करने की सलाह दी है। वहीं, वहां पुलिस पदाधिकारियों से आवश्यक सहयोग नहीं मिलने पर लोग अपने संबंधित एसडीपीओ कार्यालय अथवा एसपी कार्यालय में जाकर अपनी समस्याओं के संबंध में उन्हें अवगत करा सकते हैं।

उन्होंने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों को आम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर उसके निराकरण की दिशा में पहल करने का निर्देश दिया है। इसके अलावे एसपी अशोक मिश्रा ने बताया की लोगों के द्वारा उनके जनता दरबार में जिस थानाध्यक्ष के खिलाफ लगातार शिकायत मिलेगी उक्त संबंधित थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

10 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

13 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

13 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

13 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

17 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

21 घंटे ago