Samastipur

समस्तीपुर के सिंघिया में दो बाइक की टक्कर में 1 युवक की मौ’त व दो घायल, एक की स्थिति गंभीर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एसएच-88 पर खैरपूरा गांव के पास रात लगभग 8 बजे हुआ, जब दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

मृतक की पहचान दरभंगा जिले के जगन्नाथपुर निवासी अवध सदा के रूप में हुई है, जो हरि सदा के बेटे हैं। उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दूसरी बाइक पर सवार खैरपुरा गांव के दो युवक अंकित दास और ललित दास गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

इधर सिंघिया थाना अध्यक्ष राज किशोर राम के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया, जो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

1 घंटा ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

2 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

5 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

5 घंटे ago