Samastipur

डॉ. मनोज कुमार सिंह ने समाज को रविदास जी के मार्ग पर चलने की दी प्रेरणा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : रविदास जयंती के अवसर पर बेला रघुनाथपुर, चकहाजी और चंदौली बनकुरवा में में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर समस्तीपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर मनोज कुमार सिंह ने संत रविदास जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर डॉक्टर सिंह ने संत रविदास जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके जीवन और उपदेशों से हमें समानता, सद्भाव और भाईचारे की महत्ता समझने को मिलती है। रविदास जी ने अपने समय में समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम किया और उनके विचार आज भी हमें प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित थे, जिन्होंने उत्साह और श्रद्धा के साथ इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन में भाग लिया। डॉक्टर सिंह ने इस अवसर पर लोगों से समाज में सामूहिकता और एकता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रविदास जी के जीवन को अपनाकर हम न केवल अपने व्यक्तिगत जीवन को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि समाज में व्याप्त भेदभाव और अन्याय को भी समाप्त कर सकते हैं। यह कार्यक्रम समाज के हर तबके को जोड़ने और एकता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरणास्त्रोत बना। इस आयोजन ने समाज में भाईचारे और प्रेम की भावना को और प्रगाढ़ किया और एकता के संदेश को मजबूती से फैलाया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

9 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

10 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

11 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

19 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

20 घंटे ago