Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में कायाकल्प के तहत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : सदर अस्पताल समस्तीपुर एवं पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से गुरुवार को कायाकल्प कार्यक्रम के तहत स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व डीएस, एचएम, इनफेक्शन कंट्रोल नर्स, एएनएम स्कूल के प्रधानाचार्य, एएनएम छात्राओं एवं पीरामल फाउंडेशन की टीम द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ओपीडी में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा, अस्पताल परिसर में रैली निकाली गई और आईपीडी वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके अटेंडेंट्स को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस अभियान के तहत अस्पताल में कचरा सही स्थान पर डालने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।

इस कार्यक्रम में ओपीडी और आईपीडी में मरीजों को जागरूक किया गया। साथ ही, स्वच्छता के फायदे और गंदगी से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता शपथ ली और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। यह अभियान अस्पताल में स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने और मरीजों एवं उनके परिजनों को जागरूक करने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

3 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

5 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

14 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

15 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

18 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

20 घंटे ago