Samastipur

समस्तीपुर में हुए रिलायंस ज्वैलरी लूटकांड मामले में फरार चल रहे बदमाश ज्वाला को STF ने किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित रिलांयस ज्वेलरी में बीते साल 28 फरवरी को हुए डकैती कांड मामले में फरार चल रहे एक अन्य बदमाश को एसटीएएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दाउदनगर के रहने वाले छविलाल पासवान के पुत्र ज्वाला पासवान उर्फ प्रकाश पासवान के रूप में की गई है।

इस संबंध में एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि बीते वर्ष 2024 में 28 फरवरी को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलरी में करोड़ों रुपये के लूट की घटना हुई थी। जिसमें कांड संख्या 80 /24 दर्ज किया गया था। लूटकांड में लगभग एक दर्जन से अधिक बदमाश शामिल थे।

उसका अनुसंधान चल रहा था। पूर्व में इस कांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अन्य बचे सभी अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया था। जिसमें एक अपराधी ज्वाला पासवान उर्फ प्रकाश पासवान वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी एसटीएफ के सहयोग से की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। यह लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट जैसे दर्जनों गंभीर कांडो में पूर्व से आरोपी है। इससे पूर्व रिलायंस लूटकांड मामले में आधे दर्जन से अधिक बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

ASP संजय पांडेय ने क्या कुछ कहा देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम में साहस और योग्यता है तो मुझसे सार्वजनिक बहस कर ले

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को सोशल मीडिया के जरिए चुनौती…

1 घंटा ago

दरभंगा में 2 करोड़ ज्वेलरी लूटकांड के बाद बेगूसराय में पुलिस मुठभेड़, STF ने चार बदमाश पकड़े, एक को लगी गोली

बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…

3 घंटे ago

किशनगंज SDPO की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं नौकरानी भी करोड़पति: जीती है रानी जैसी लग्जरी लाइफ, थार, बंगला और कैश सबकुछ है उसके पास

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

7 घंटे ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

11 घंटे ago