Samastipur

समस्तीपुर DRM कार्यालय स्थित वाॅर रूम से अधिकारी कर रहे प्रमुख स्टेशनों की निगरानी, पल-पल की अपडेट पर रखी जा रही नजर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल में कुंभ मेले के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में वार रूम कार्य कर रहा है, जहां से मंडल के वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख स्टेशनों की लगातार निगरानी कर रहे हैं और आवश्यकतानुसार उचित निर्देश जारी कर रहे हैं। जिससे मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर प्रभावी भीड़ नियंत्रण हो पा रही है।

भीड़ नियंत्रण एवं प्रबंधन के विशेष उपाय :

1. विशेष ट्रेनों की व्यवस्था:

भीड़ भाड़ वाली ट्रेनों (GS & SL कोच सहित) और विशेष ट्रेनों को गृह प्लेटफॉर्म (Home PF) से संचालित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को फुट ओवर ब्रिज (FOB) का उपयोग न करना पड़े और यातायात नियंत्रण आसान हो। विशेष ट्रेनों के लिए एक निर्धारित प्लेटफॉर्म होगा, जहां केवल एक ही प्रवेश बिंदु से यात्रियों को लाया जाएगा।

2. होल्डिंग एरिया की स्थापना:

सभी प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों के ठहराव के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जहां बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। इन क्षेत्रों में यात्रियों को पानी, मोबाइल UTS टिकटिंग, मेडिकल सहायता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। केवल वैध (Bonafide) यात्रियों को ही प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति दी जाएगी।

3. सुरक्षा और निगरानी:

RPF, GRP एवं स्थानीय पुलिस को विशेष रूप से तैनात किया गया है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और किसी भी अवांछित गतिविधि को रोका जा सके। सभी प्रमुख स्टेशनों पर CCTV कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। फुट ओवर ब्रिज (FOB) और प्रवेश/निकास बिंदुओं पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, जिनमें उचित बैरिकेडिंग और रस्सी मार्गदर्शन (Rope Guidance) शामिल हैं।

4. यात्रियों के सुचारू आवागमन हेतु दिशा-निर्देश:

होम प्लेटफॉर्म से विशेष ट्रेनों का प्रस्थान सुनिश्चित कर भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है। होल्डिंग एरिया से प्लेटफॉर्म तक यात्रियों की आवाजाही स्थानीय पुलिस की निगरानी में होगी। मंडल के सभी स्टेशनों पर गहन टिकट जांच (Intensive Ticket Checking) की जा रही है ताकि केवल वैध टिकटधारी यात्री ही मुख्य स्टेशन पर प्रवेश कर सकें। यह व्यवस्था की गई है कि विशेष ट्रेनों के प्रस्थान के 30 मिनट बाद अन्य नियमित ट्रेनों को प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा ताकि स्टेशन पर भीड़भाड़ को कम किया जा सके। यह विशेष भीड़ नियंत्रण व्यवस्था 27 फरवरी तक प्रभावी रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

3 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

10 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

12 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

12 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

13 घंटे ago