समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल से दो अमृत भारत ट्रेन चलेंगी। इसके अलावा वंदे भारत ट्रेन के लिए स्लीपर भी उपलब्ध कराया जाएगा। समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे बिहार के लिए 90 हजार करोड़ की योजना की स्वीकृति मिली है। जिस राशि में समस्तीपुर मंडल को भी काफी कुछ मिलेगा। अगले एक-दो दिनों में पिंक बुक जारी करते ही यह पता चल जाएगा कि समस्तीपुर मंडल को कितनी राशि मिली। भारतीय रेलवे 17000 रूट किलोमीटर रेलवे लाइन पर दुर्घटना से बचने के लिए कवच इंस्टॉलेशन किया जा रहा है। जिसमें समस्तीपुर रेलवे मंडल को भी लाभ मिलेगा।
डीआरएम बिना श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। इसे जून 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। बजट में मिल रही राशि से इस योजना को समय सीमा के अंदर पूरा किया जाएगा। डीआरएम ने बताया कि नरकटियागंज दरभंगा दोहरीकरण को भी स्वीकृति मिल चुकी है। बजट में मिलने वाली राशि से इस कार्य को शुरू किया जाएगा। इसके लिए 456 करोड़ की योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है।
बताया कि हसनपुर सकरी रेल परियोजना के तहत बन रही हसनपुर से कुशेश्वर स्थान रेलवे लाइन को पक्षी विहार के कारण उसका एलिमेंट बदल गया है। बदले गए एलिमेंट को लेकर टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। बहुत जल्द ही इस योजना पर कार्य शुरू होगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए दिसंबर 2026 लक्ष्य रखा गया है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान एडीआरएम आलोक कुमार झा के अलावा सीनियर डीसीएम अन्नया स्मृति व अन्य शाखा अधिकारी मौजूद थे।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…
समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…
समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…
समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…