Samastipur

समस्तीपुर मंडल से चलेंगी 2 अमृत भारत ट्रेनें, 2026 तक पूरा होगा हसनपुर-कुशेश्वरस्थान रेल लाइन, DRM ने दी जानकारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल से दो अमृत भारत ट्रेन चलेंगी। इसके अलावा वंदे भारत ट्रेन के लिए स्लीपर भी उपलब्ध कराया जाएगा। समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे बिहार के लिए 90 हजार करोड़ की योजना की स्वीकृति मिली है। जिस राशि में समस्तीपुर मंडल को भी काफी कुछ मिलेगा। अगले एक-दो दिनों में पिंक बुक जारी करते ही यह पता चल जाएगा कि समस्तीपुर मंडल को कितनी राशि मिली। ‌भारतीय रेलवे 17000 रूट किलोमीटर रेलवे लाइन पर दुर्घटना से बचने के लिए कवच इंस्टॉलेशन किया जा रहा है। जिसमें समस्तीपुर रेलवे मंडल को भी लाभ मिलेगा।

जून तक पूरा होगा समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीकरण का कार्य :

डीआरएम बिना श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। इसे जून 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। बजट में मिल रही राशि से इस योजना को समय सीमा के अंदर पूरा किया जाएगा। डीआरएम ने बताया कि नरकटियागंज दरभंगा दोहरीकरण को भी स्वीकृति मिल चुकी है। बजट में मिलने वाली राशि से इस कार्य को शुरू किया जाएगा। इसके लिए 456 करोड़ की योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है।

2026 तक पूरा होगा हसनपुर से कुशेश्वरस्थान रेल लाइन :

बताया कि हसनपुर सकरी रेल परियोजना के तहत बन रही हसनपुर से कुशेश्वर स्थान रेलवे लाइन को पक्षी विहार के कारण उसका एलिमेंट बदल गया है। बदले गए एलिमेंट को लेकर टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। बहुत जल्द ही इस योजना पर कार्य शुरू होगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए दिसंबर 2026 लक्ष्य रखा गया है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान एडीआरएम आलोक कुमार झा के अलावा सीनियर डीसीएम अन्नया स्मृति व अन्य शाखा अधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

अब शिक्षक सिखाएंगे छात्रों को सही खर्च, बचत और डिजिटल सुरक्षा के गुर

समस्तीपुर : डिजिटल युग में छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की दिशा में…

6 घंटे ago

इधर भाजपा कर रही नए CM की तैयारी, उधर लोजपा से भी उठी चिराग पासवान की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी…

6 घंटे ago

14 मार्च को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन; राज्य के 30वें गवर्नर बनेंगे

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप…

7 घंटे ago

‘क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…

8 घंटे ago

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

12 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

18 घंटे ago