समस्तीपुर/पूसा :- वैनी थाना पुलिस ने देशी कट्टा एवं दो गोली के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि चौथा भागने में सफल रहा। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित मो.अजहर का पुत्र मो.ऐहतेसाम, मो.सयुम का पुत्र मो.शाहिद एवं गणेश राम का पुत्र विकास कुमार बताया गया है। तीनो वैनी थाना क्षेत्र के वैनी गांव का निवासी बताया गया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव, सअनि रविन्द्र कुमार सिंह सदल-बल वैनी गाछी (वैनी थाना के नवनिर्मित भवन के निकट) में छापामारी की।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से तीन लोग पकड़े गये। जबकि एक अन्य युवक पुलिस को देखते ही भाग निकला। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितो से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बड़ी घटना की योजना बनाने की आशंका जताई है। हलांकि उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। वर्तमान में वह नशा करने के लिए जुटने की बात स्वीकार कर रहा है। पूछताछ के बाद अगले दिन उसे अग्रेतर कारवाई के लिए कोर्ट भेजा जायेगा।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…