Samastipur

समस्तीपुर पुलिस ने अपहृत परीक्षार्थी को किया बरामद, एक नाबालिग के साथ स्कॉर्पियो चालक गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के महनैया स्थित उर्दू मिडिल स्कूल परीक्षा केन्द्र से शनिवार को अपहृत हुए परीक्षार्थी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस दौरान आरोपी नाबालिग किशोर के साथ स्कॉर्पियो चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा गांव निवासी विनोद चौधरी की पत्नी गौरी देवी ने शनिवार की शाम दलसिंहसराय थाना में आवेदन देकर अपने पुत्र विनय कुमार (16) की अपहरण करने को लेकर लिखित शिकात देकर प्राथमिकी दर्ज कराया थाा।

गौरी देवी ने आवेदन में बताया था कि उनका पुत्र विनय कुमार परीक्षा देकर जैसे ही परीक्षा देकर निकला तो स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। कुछ दिन पूर्व मेरा दूसरा बेटा विक्रम कुमार गांव के ही एक लड़की के साथ गायब है। गायब लड़की के भाई ने मेरे बेटे को मोबाइल नंबर पर फोन कर बोला कि मेरी बहन को भेज दो नहीं तो तुम्हारे बेटे का अभी अपहरण ही किए है उसकी हत्या भी कर देंगे।

इधर पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए अपहृत परीक्षार्थी को बरामद करते हुए आरोपी लड़की के नाबालिग भाई के साथ अपहरण के लिए उपयोग की गई स्कॉर्पियो को बरामद करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। अवहृत परीक्षार्थी को बरामद कर लिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

13 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

15 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

21 घंटे ago