Samastipur

समस्तीपुर: कार में रखे डेढ़ लाख रूपये बदमाशों ने उड़ाये, पेट्रोल पंप पर उचक्कों ने इस तरह घटना को दिया अंजाम 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/पटोरी :- एसबीआई की पटोरी शाखा से रुपए निकाल अपनी कार से घर लौट रहे युवक के डेढ़ लाख रुपए उचक्कों ने उड़ा लिए। घटना पेट्रोल पंप पर तेल लेने के दौरान हुई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पटोरी थाने में की है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पटोरी थाना में दिए गए आवेदन में मरीचा निवासी रवींद्र कुमार रवि के पुत्र पंकज कुमार ने कहा है कि वे मरीचा निवासी राम इकबाल राय के साथ एसबीआई की पटोरी शाखा गए।

दोनों ने क्रमश: 1 लाख और 50 हजार रुपए अपने-अपने अकाउंट से निकाले। दोनों पैसे पासबुक, चेक बुक को एक साथ थैली में रखकर दोनों कार से घर लौट रहे थे। शाहपुर उंडी स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए कार से उतरे। जब दोनों अपनी गाड़ी में लौटे तो उनका थैला गायब था।

उन्होंने काफी खोजबीन की और इसकी सूचना 112 पुलिस को दी। पेट्रोल पंप पर पहुंचे पुलिस बल के द्वारा सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो घटना की पुष्टि हुई। पंकज ने बताया कि दो बाइक पर सवार चार अपराधी उनके पीछे-पीछे आते दिखे। जिन्होंने पेट्रोल पंप पर आकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा एसबीआई एवं मार्ग में पड़ने वाले अन्य सीसीटीवीं फुटेज की खंगाला जा रहा है। अपराधियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। बताया गया है कि बैंक से उचक्कों द्वारा पीछा किया जा रहा था। घटना 29 जनवरी की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

48 मिनट ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

5 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

10 घंटे ago