Samastipur

समस्तीपुर ओवरब्रिज के पास देर शाम ट्रक ने महिला को रौंदा, मौ’त; पटेल गोलंबर के पास चलाती थी चाय-नास्ते की दुकान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- नगर थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के पास गुरुवार की देर शाम एक ट्रक की ठोकर से एक महिला चाय दुकानदार की मौत हो गई। मृतका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपुरा मूसापुर निवासी संजय साह की पत्नी फूल कुमारी देवी के रूप में की गई है। सदर में संजय साह ने बताया कि वे शहर के पटेल मैदान के पास चाय-नाश्ते की दुकान चलाते हैं। गुरुवार की देर शाम दुकान बंद करने के बाद पति-पत्नी पैदल ही मुसापुर दुधपुरा की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान ओवरब्रिज के पास कचहरी की ओर जाने वाले रास्ते के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने पत्नी को ठोकर मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी पत्नी फूल कुमारी देवी की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। इसके बाद शोर होने पर आसपास के लोग जुटे और महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।

इधर नगर थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है। महिला मुफस्सिल थाना क्षेत्र की रहने वाली है। सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को सदर अस्पताल भेजा गया है। आवेदन के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

3 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

3 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

8 घंटे ago