Samastipur

समस्तीपुर: सड़क किनारे चाउमीन खा रहे युवक को अनियंत्रित बाइक के मारी ठोकर, मौ’त के बाद लोगों ने थाना घेरा, चौकीदार पर लगा आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बथुआ बुजुर्ग स्थित डिहवारणी हाट के पास एनएच 322 पर देर शाम तेज रफ़्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना बरबट्टा गांव के आशुतोष कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का बताना है कि आरोपी मुसरीघरारी थाना का चौकीदार शंकर राम है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी चौकीदार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव कर नारेबाजी की।

घटना के संबंध में परिजनों का बताना है कि मृतक डिहवारणी हाट के पास सड़क किनारे चाऊमीन खा रहा था। इस बीच मुसरीघरारी की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने युवक को ठोकर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद बाइक सवार युवक वहां से भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज जांच में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

6 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

7 घंटे ago