समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दुबहा के अध्यापक सौरभ कुमार को छात्रा से छेड़छाड़ करने, भद्दी फब्तियां कसने, अनुशासनहीनता एवं अमर्यादित आचरण के आरोप में निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई उनके खिलाफ हुई जांच के बाद की गई। निलंबन अवधि में मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय खानपुर निर्धारित किया गया है।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहिउद्दीनगर की रिपोर्ट के उपरांत जिला शिक्षा पदाधिकारी से प्राप्त सहमति के आधार पर कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि शिक्षक पर नौवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। ग्रामीणों ने मामले में हंगामा भी किया था जिसके बाद टीम ने पूरे मामले की जांच की थी।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…
समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…
समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…