Samastipur

समस्तीपुर में हेडमास्टर और शिक्षिका को किया गया निलंबित, ई-शिक्षा कोष में कर रहे थे गड़बड़ी 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : ई-शिक्षा कोष में गड़बड़ी करने को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेडमास्टर और शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को भी संस्पेंड किया है। एक साथ तीन शिक्षकों पर हुए कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। यह पूरा मामला समस्तीपुर जिले से जुड़ा है।

विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कबीर स्थान शेरपुर की विद्यालय अध्यापिका सुहानी के अनुपस्थित मामले में ई-शिक्षा कोष एप पर एचएम ने प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार झा ने छेड़छाड़ की थी। मामले में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) कुमार सत्यम ने बताया कि शिक्षा कोष एप में छेड़छाड़ को लेकर जांच के लिए संचालन पदाधिकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन योजना) सुमित कुमार सौरभ एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यापतिनगर को प्राधिकृत किया गया था। जिसमें दोनों से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी।

उन्होंने बताया कि प्रभारी एचएम को स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने, अनुचित तरीके से विद्यालय की शिक्षिका को लाभ पहुंचाने, उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना करने, शिक्षक के उचित आचरण के विरुद्ध कार्य करने के आरोप में कार्रवाई की गई। इसी तरह शिक्षिका सुहानी द्वारा एप पर उपस्थिति में छेड़छाड़ करने के आरोप में कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में एचएम का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय खानपुर और अध्यापिका का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय मोहनपुर निर्धारित किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

4 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

10 घंटे ago