Samastipur

मोहनपुर में व्यवसायी से लूट एवं ह’त्या की साजिश को समस्तीपुर पुलिस ने किया नाकाम, हथियार के साथ गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/मोहनपुर : मोहनपुर थाने की पुलिस ने डुमरी स्थित बबलू सिंह के घर के पीछे किराना व्यवसायी से लूट एवं हत्या की योजना बना रहे पांच अपराधियों में से एक को गिरफ्तार किया है। साथ ही, उक्त स्थल से चोरी की दो बाइक एवं एक पिस्टल भी बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान दक्षिणी डुमरी पंचायत के चपरा गांव निवासी जगरनाथ राय के पुत्र राकेश कुमार (20) के रूप में की गयी है।

इसे लेकर मोहनपुर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार त्रिवेदी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि डुमरी स्थित बबलू सिंह के घर के समीप कुछ अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाप्रभारी अजित कुमार त्रिवेदी, अपर थाना प्रभारी रंजीत कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ उक्त जगह पर छापेमारी की। जहां पुलिस को देख पांचों अपराधी फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस ने उनमें से एक को गिरफ्तार किया।

तलाशी के क्रम के पास से एक देसी पिस्टल बरामद हुआ। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपराधी कई घटनाओं से जुड़े रहे है। पिछली दिवाली में जौनपुर निवासी एक व्यक्ति को गोली मारने का आरोप भी गिरफ्तार अपराधी पर लगाया गया था। गिरफ्तार युवक पहले भी तीन बार जेल जा चुका है। भागने में सफल रहे अपराधियों की दो बाइक छूट गई है। यह दोनों बाइक चोरी की है।

गिरफ्तार युवक ने पुलिस द्वारा की गई सख्ती के बाद यह कबूल किया है कि वह अपने साथियों के साथ हत्या एवं लूट की घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहा था। अपराधियों की योजना डुमरी बाजार के किराना व्यवसायी ललन गुप्ता की हत्या एवं उसके दुकान में लूटपाट की थी। गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

30 मिनट ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

53 मिनट ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

3 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

3 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

6 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

6 घंटे ago