Samastipur

समस्तीपुर विधायक ने 2 करोड़ की लागत से बने दो नवनिर्मित ग्रामीण सड़कों का किया उद्घाटन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : रहीमपुर रुदौली में स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने 2 करोड़ की लागत से बने दो नवनिर्मित ग्रामीण सड़कों का उद्घाटन किया। इस दौरान अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि उक्त सड़कों के बनने से करीब नगर के आधा दर्जन वार्डों सहित 5 पंचायतों के करीब 500 परिवारों को आवागमन में राहत मिली है। खासकर बरसात के दौरान इन्हें काफी दिक्कतें होती थी। स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने सड़क बनने पर खुशी जतायी और विधायक के प्रतिबद्धता पर खुशी जाहिर किया।

बता दें कि रहीमपुर रुदौली चौक, बैंक ऑफ इंडिया के सामनें एसएच से रामजपित महतो के घर, जुआरी नदी के पश्चिमी तटों से होते हुए विक्रमपुर बांदे सड़क तक 2.1 किलोमीटर तक 1.49 करोड़ रूपये की राशि से सड़क निर्माण हुआ है। वहीं रहीमपुर रुदौली चौक निकट अवस्थित पोखर के निकट से साह टोला होते हुए बेझाडीह पंचायत जाने वाली सड़क 1 किलोमीटर 50 लाख रुपये की राशि से निर्माण हुआ है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय निगम पार्षद अनीता देवी ने की। इस अवसर पर राजद के युवा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, वरिष्ठ नेता रामजपित महतो, संतोष कुमार, मोती सहनी, पवन कुमार राय, लालू कुमार यादव, नीरज सुमन, रामप्रीत राय, रामनारायण राय, कमलेश साह, चंदू महतो, आजाद सिंह, रणधीर कुमार राय, अनिल कुमार, महेंद्र महतो, राजदेव महतो, रायबहादुर महतो, महेंद्र महतो, सोनेलाल महतो, चिरंजी लाल महतो, मो. आजाद सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के विशाल का बृजे यूनिवर्सिटी ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में शोध रिसर्च के लिए किया गया चयन

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…

3 मिनट ago

बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक विकास की भी जरूरत : रौशन कुशवाहा

समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मोगलानी चक स्थित मार्क इंटरनेशनल स्कूल का पांचवा स्थापना दिवस…

31 मिनट ago

बिहार में सुरक्षित कौन? बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की मां के हीरे के गहने और कीमती घड़ी चोरी, थाने पहुंचा मामला

बिहार के दरभंगा जिले में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार को झटका लगा है.…

44 मिनट ago

फरार चल रहे शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…

10 घंटे ago

मोहनपुर चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से टोटो चालक की मौत, सवारी को पहुंचा कर लौटने के दौरान हादसा

समस्तीपुर : समस्तीपुर - मुसरीघरारी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर…

10 घंटे ago