Bihar

एक्शन में ACS सिद्धार्थ, के के पाठक के फैसले को पलटा, DEO के भी अधिकार छीने, पावर हुआ कम

बिहार शिक्षा विभाग की ओर से बहुत बड़े फैसले लिये गए हैं. इनमें जिला शिक्षा पदाधिकारियों के वित्तीय अधिकार खत्म कर दिए गए हैं. वहीं, आउटसोर्सिंग स्टाफ (कर्मियों) की सेवा समाप्त करने का आदेश दे दिया गया है, जबकि सिविल वर्क करने की जिम्मेवारी अब स्कूल और निगम के जिम्में होगी. जाहिर तौर पर शिक्षा विभाग के ये बड़े फैसले हैं. कहा जा रहा है कि शिक्षा विभाग ने भ्रष्टाचार के आरोपों को खत्म करने के लिए ये फैसले लिए हैं. इस क्रम में शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ ने पूर्व के एसीएस केके पाठक के एक बड़े फैसले को पलट दिया है.

दरअसल, शिक्षा विभाग के नये फैसले के तहत जिला शिक्षा पदाधिकारी के अधिकारों में कटौती कर दी गई है. इसको लेकर एस सिद्धार्थ के लिए निर्णय के तहत अब 1 अप्रैल से जिला शिक्षा पदाधिकारी यानी डीईओ के पास कोई भी वित्तीय अधिकार नहीं होंगे. डीईओ अब किसी भी प्रकार का सिविल वर्क नहीं करवा पाएंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी के पास अब सिर्फ शैक्षणिक कार्य करने का की जिम्मेदारी होगी. सभी डीईओ और डीपीओ को ऐसे कार्यों से मुक्त कर दिया गया है.

शिक्षा विभाग के नए आदेश के अनुसार, 50000 रुपये तक के कार्य की राशि अब सीधे स्कूलों के खातों में भेजी जाएगी. हेड मास्टर सीधे विभाग को कार्य की राशि के लिए पत्र भेजेंगे और सिविल वर्क का काम सीधे निगम के माध्यम से कराया जाएगा. वहीं, आगामी 31 मार्च तक सभी प्रकार की आउटसोर्सिंग व्यवस्था भी समाप्त हो जाएगी. शिक्षा विभाग ने यह भी आदेश दिया है कि आउटसोर्सिंग स्टाफ टर्मिनेट कर दिए जाएंगे और डीपीएम से लेकर बीपीएम तक की सेवा समाप्त कर दी जाएगी.

बता दें कि एस सिद्धार्थ से पहले केके पाठक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव थे और उन्होंने आउटसोर्सिंग से इनको बहाल करवाया था. लेकिन, बाद के दौर में शिक्षा विभाग को डीईओ से लेकर डीपीएम बीपीएम तक की शिकायतें लगातार मिल रहीं थीं. शिक्षा विभाग ने भ्रष्टाचार और रिश्वत के आरोपी के तहत इसे खत्म करने का फैसला ले लिया है. साफ है कि भ्रष्टाचार और रिश्वत को रोकने के लिए एस सिद्धार्थ ने केके पाठक के आदेश को भी पलट दिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

4 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

10 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

11 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

11 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

12 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

12 घंटे ago