Samastipur

समस्तीपुर में मध्याह्न भोजन में अनियमितता को लेकर प्रधानाध्यापकों पर लगा 9 लाख 69 हजार रुपये का जुर्माना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- प्रारंभिक विद्यालयों में चलाए जा रहे हैं पीएम पोषण योजना में अनियमितता को लेकर विभाग सख्त है। इसी क्रम में विभागीय निरीक्षण के दौरान जिले के अलग-अलग प्रखंडों के 8 विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के संचालन में घोर अनियमितता उजागर हुई है। इसी अनियमितता के कारण इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर अर्थ दंड अधिरोपित किया गया है। विभागीय नियमानुसार जुर्माने की राशि समय से जमा नहीं करने की स्थिति में सम्बंधित प्रधानाध्यापक के समग्र वेतन से 20 प्रतिशत प्रतिमाह वसूली का प्रावधान है।

अर्थदंड की राशि ससमय जमा न करने के कारण संबंधित प्रखंड के चिह्नित मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को पत्र भेजकर इन प्रधानाध्यापकों के समग्र वेतन से प्रतिमाह 20 प्रतिशत राशि काटकर विभाग के खाते में जमा करने का आदेश जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना कुमार सत्यम ने जारी किया है। जुर्माने की पूर्ण वसूली तक यह कटौती जारी रहेगी। बताते चलें कि इन प्रधानाध्यापकों ने विभाग द्वारा लगाए गए अर्थदंड के विरुद्ध जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर के समक्ष अपील दायर किया था, जिसे डीईओ द्वारा खारिज कर दिया गया।

किन शिक्षकों पर कितना लगा जुर्माना :
  1. सुनीता कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ताल दशराहा, समस्तीपुर – 83,293
  2. परमेश्वर महतों, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरवा डीह – 23,039
  3. दिलीप कुमार राय, मध्य विद्यालय दूधपुरा, हसनपुर – 2,24,012
  4. धर्मेश कुमार, मध्य विद्यालय देवधा, हसनपुर – 2,06,014
  5. राकेश कुमार, मध्य विद्यालय सिंघिया 2,07,102
  6. शंभूनाथ, उत्क्रमित मध्य विद्यालय परोरिया, हसनपुर – 83,353
  7. मनोज कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय उसराहा, पटोरी – 42,296
  8. अमोद कुमार, मध्य विद्यालय सिरोपट्टी, खानपुर – 1,00,548

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

6 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

15 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

18 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

19 घंटे ago