समस्तीपुर में 3 मार्च को आ सकते राज्यपाल, शिक्षण संस्थान की 10वीं वर्षगांठ समारोह में होंगे शामिल
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आगामी 3 मार्च को समस्तीपुर पहुंच सकते हैं। समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया खुर्द गांव में एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की 10वीं वर्षगांठ में शामिल होकर इस संस्थान से पास आउट हुए एएनएम नर्स, पारामेडिकल स्टाफ को शपथ दिलाकर सेवा के लिए समर्पित होने का आह्वान करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर के अलावा सांसद शांभवी चौधरी, पप्पू यादव, स्थानीय विधायक समेत कई हस्तियां शामिल होंगी।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्थान के अध्यक्ष एसके मंडल ने बताया कि यह संस्थान अपनी गौरवशाली 10वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। यह दिन हमारे परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। यह अवसर हमें उन सभी का आभार व्यक्त करने का अवसर भी प्रदान करता है, जिनकी प्रेरणा और सहयोग ने हमारी इस सफल यात्रा को संभव बनाया। बता दें कि पहले 2 मार्च को राज्यपाल का कार्यक्रम रखा गया था। लेकिन किसी कारणवश अब इसे 3 मार्च को किया गया है।

