Samastipur

समस्तीपुर में मैट्रिक परीक्षा को लेकर बनाये गये हैं 78 केंद्र,जिलाधिकारी ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आगामी वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 के निमित्त विधि व्यवस्था संबंधित बैठक हुई. विदित हो की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के लिए समस्तीपुर अनुमंडल में 35 परीक्षा केंद्र, रोसड़ा अनुमंडल अंतर्गत 21 परीक्षा केंद्र, दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत 13 परीक्षा केंद्र व पटोरी अनुमंडल में 9 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.

इस प्रकार पूरे जिले में कुल 78 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी, 2025 से 25 फरवरी, 2025 तक निर्धारित है. इंटरमीडिएट एग्जाम से इतर कुल 18 नये परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिनके केंद्राधीक्षकों को जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा पूर्व में ही परीक्षा से संबंधित बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं.

बुधवार की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी केंद्राधीक्षकों को इंटरमीडिएट परीक्षा की भांति इस परीक्षा में भी शुचिता पूर्ण तरीके से परीक्षा आयोजित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने ,परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग करने व यातायात प्रबंधन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस उपाधीक्षक यातायात को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर पूर्व इंटरमीडिएट परीक्षा की भांति सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था करने का निर्देश नजारत उप समाहर्ता को दिया गया है.

बैठक में अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण शशिकांत पासवान,जिला आपूर्ति पदाधिकारी महमूद आलम सहित विभिन्न पदाधिकारीगण एवं प्रति नियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा केंद्र अधीक्षक समाहरणालय सभा कक्ष में मौजूद थे. जबकि क्षेत्रीय पदाधिकारी अपने-अपने अनुमंडल एवं अंचलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

40 मिनट ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

5 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

9 घंटे ago